Gas Plant Blast: कतर के प्रमुख गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में भीषण विस्फोट, 54 लोग घायल और 18 लापता

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 09:26 AM (IST)

IMD Rain Alert: कतर के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण रास लफ़्फान औद्योगिक क्षेत्र (Ras Laffan Industrial City) से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। रविवार की देर रात यहां के एक प्रमुख प्राकृतिक गैस (Natural Gas) निर्यात टर्मिनल में भीषण विस्फोट हो गया। इस भयानक हादसे में कम से कम 54 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि 18 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

कैसे हुआ हादसा? 

कतर के गृह मंत्रालय और ऊर्जा विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह धमाका बारजान संयंत्र (Barzan Plant) में हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब हालिया युद्ध या तनाव के बाद बारजान संयंत्र में स्थित इस गैस टर्मिनल को दोबारा शुरू (Restart) किया जा रहा था। इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक एक हिस्से में जोरदार धमाका हो गया।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज तूफान मचाएगा तांडव

कतर के गृह मंत्रालय ने शुरुआत में इस विस्फोट की जानकारी बहुत सीमित तरीके से दी थी और दावा किया था कि हादसे में केवल कुछ ही लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं लेकिन बाद में सामने आए आंकड़ों ने घटना की भयावहता को उजागर कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News