Earthquake in Nepal : भूकंप के झटकों से हिली धरती...लोगों में फैली दहशत

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 10:21 PM (IST)

काठमांडूः नेपाल के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र हुमला जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत में फैल गई। 

भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, अपराह्न 2:32 बजे आए इस भूकंप का केंद्र हुमला जिले के श्रीनगर क्षेत्र में स्थित था। भूकंप से जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। इससे पहले, इसी महीने नेपाल के पूर्वी कोशी प्रांत के संखुवासभा जिले के च्यामटांग कस्बे में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था।  

नेपाल बहुत ज़्यादा भूकंप वाले ज़ोन में है और हिमालयी क्षेत्र में चल रही टेक्टोनिक एक्टिविटी के कारण अक्सर हल्के से लेकर मध्यम दर्जे के भूकंप रिकॉर्ड किए जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News