BCCI अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी हुए कोरोना से संक्रमित

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 10:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दरअसल, देर रात आई रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। वहीं बता दें कि इसी साल की शुरुआत में सौरव गांगुली को अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था।
 

जनवरी, 2021 में सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। सौरव गांगुली को तब एक महीने में दो बार angioplasty करवानी पड़ी थी। सौरव गांगुली के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा चिंता व्यक्त की गई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News