सोनिया, राहुल और अन्य कांग्रेस नेताओं ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 04:49 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को महापर्व दीपावली पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सबकी समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। सोनिया गांधी ने दीपावली के इस महा पर्व पर देश के कोरोना महामारी और आर्थिक मंदी की चपेट से उबरने तथा खुशहाली और समृद्धि आने की कामना की है।


उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए जारी दिशा निर्देशों के पालन के साथ देशवासियों से दीपावली का पावन पर्व मनाने की अपील करते हुए उम्मीद जताई कि यह महापर्व हम सबको फिर समृद्धि, सौहार्द और खुशहाली के मार्ग पर ले जाएगा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News