सोनिया गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल, करेंगी पदयात्रा, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 04:43 AM (IST)

नेशनल डेस्कः  राहुल गांधी ने नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अभियान में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। वे 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी 7 अक्टूबर को इस यात्रा में शिरकत करेंगी। सोनिया गांधी पहली बार इस यात्रा में भाग लेंगी, क्योंकि जब यह यात्रा शुरू हुई थी उस दौरान वह मेडिकल जांच के लिए विदेश गई थीं। 

 मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें-
PunjabKesari
पश्चिम बंगाल : जलपाईगुड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 7 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक जल का स्तर बढ़ने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना बुधवार शाम जलपाईगुड़ी ज़िले के माल नदी की है। यहां पर विसर्जन के लिए काफ़ी लोग माल नदी में आए थे। अचानक ही जल का स्तर बढ़ने लगा। ऐसे में लोग वहां फंस गए और देखते ही देखते 7 की डूबने की वजह से मौत हो गई। 

राजनाथ सिंह ने किए बदरी विशाल के दर्शन, चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाया दशहरा
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना की अग्रिम चौकी माणा वेस्ट कैंप और औली में सेना, आईटीबीपी व बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के जवानों के साथ दशहरा पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि देश की सेना और पैरा मिलिट्री हमारी शान, हमारा भरोसा है। भारत की सेना की गिनती दुनिया की उत्कृष्ट सेनाओं में होती है। 

Gambia में 66 बच्चों की मौत का जिक्र कर WHO ने भारतीय कंपनी के कफ सिरप को लेकर जारी किया अलर्ट
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वह मेड-इन-इंडिया कफ सीरप की जांच कर रहा है। यह कफ सीरप पीने से गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भारत की मेडेन फार्मासिटिकल्स कंपनी ने चार कफ एंड कोल्ड सीरप बनाए थे। ये मौतें इसी से हुईं।  

दिल्ली: गांधी नगर इलाके में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर लगी और दमकल की लगभग 35 गाड़ियां तथा 150 दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आग नेहरू लेन की एक दुकान में लगी, जहां मुख्य रूप से कपड़े और होजरी की दुकानें हैं लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

उत्तरकाशी में हिमस्खलन के बाद 10 शव निकाले गए, 27 अब भी लापता
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रोपदी का डांडा चोटी पर हुए हिमस्खलन के बाद अब भी 27 पर्वतारोही लापता हैं जबकि बचाव कर्मियों ने 14 पर्वतारोहियों को वहां से निकाल लिया है। एक दिन पहले हुए हिमस्खलन में 10 लोगों की मौत हो गई थी। उत्तराखंड पुलिस ने फेसबुक पर बताया कि अब तक 10 शवों को निकाला गया है। 

बीकेसी मैदान से सीएम शिंदे का उद्धव ठाकरे पर पलटवार, कहा- गर्व से कहो हम हिंदू हैं
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बीकेसी मैदान में दशहरा रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए कहा गर्व से कहो हम हिंदू हैं। शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद मैं साधारण कार्यकर्ता हूं। सीएम ने कहा कि उद्धव कांग्रेस-एनसीपी की धुन पर नाचते रहे। गद्दारी तो 2019 में हुई थी। महाविकास अघाड़ी बनाकर गद्दारी की गई थी। शिंदे ने कहा कि बालासाहेब के विचारों को आपने समर्थन दिया। 

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार करते हुए बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करेगी और इसे देश का सबसे शांतिपूर्ण स्थान बनाएगी। शाह यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित मतदाता सूची प्रकाशित किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में ‘‘पूरी पारदर्शिता के साथ'' विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News