Sonia Gandhi : सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती
punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 06:06 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि गांधी (78) को रात करीब नौ बजे 'गैस्ट्रोएंटरोलॉजी' विभाग में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकीं सोनिया गांधी की नौ जून को सर गंगा राम अस्पताल में मेडिकल जांच हुई थी। जांच से दो दिन पहले उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में कुछ परीक्षण करवाए थे।
Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi has been admitted to Sir Ganga Ram Hospital in Delhi. She has been admitted to the gastro department due to stomach-related problem and is under observation: Sir Ganga Ram Hospital pic.twitter.com/LT40WAYD1L
— ANI (@ANI) June 15, 2025