200 बार वोट'' के दावे पर फंसे राहुल गांधी, भाजपा ने सबूत के साथ माँगा जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Dec 23, 2025 - 05:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने जर्मन के दौरे के दौरान मोदी सरकार लेकर बयान दिए थे। राहुल गांधी के इन बयानों को एक अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है।  राहुल के इन बयानों पर BJP का गुस्सा फूटा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए उनके बयानों को आधारहीन बताया है।

PunjabKesari

क्या था राहुल गांधी का दावा?

जर्मनी के बर्लिन में 'हर्टी स्कूल' (Hertie School) में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारतीय चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा चुनाव में एक महिला ने 200 बार वोट डाला। साथ ही उन्होंने शकुन रानी नामक एक अन्य महिला का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने दो बार मतदान किया।

PunjabKesari

भाजपा बोली- 'सबूत सार्वजनिक करें राहुल'

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इन दावों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी बिना किसी ठोस प्रमाण के भारतीय लोकतंत्र को दुनिया भर में बदनाम कर रहे हैं। पूनावाला ने पूछा:

  • कोई व्यक्ति एक ही चुनाव में 200 बार वोट कैसे डाल सकता है?
  • राहुल गांधी उस महिला का नाम, पता और ठोस सबूत सार्वजनिक क्यों नहीं करते?
  • उन्होंने यह नहीं कहा कि नाम सूची में 200 बार था, बल्कि यह कहा कि उसने 200 बार वोट डाला—यह सरासर झूठ है।

बीजेपी का दावा- कांग्रेस ने राहुल को लेकर दिखाया अविश्वास 

सियासी हमले के बीच पूनावाला ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के ताजा बयान का भी जिक्र किया। मसूद ने हाल ही में प्रियंका गांधी की तुलना उनकी दादी इंदिरा गांधी से करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की वकालत की है। भाजपा का दावा है कि मसूद का असली नारा अब 'राहुल हटाओ, प्रियंका लाओ' है, जिसका समर्थन रॉबर्ट वाड्रा ने भी किया है।

भाजपा प्रवक्ता ने इसे राहुल गांधी के नेतृत्व पर अविश्वास करार दिया। उन्होंने ओडिशा के कांग्रेस नेता मोहम्मद मोकिम का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन्होंने भी प्रियंका गांधी को आगे लाने की बात कही, उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया। पूनावाला ने तंज कसा कि राहुल गांधी अब न केवल जनता का, बल्कि अपने ही साथियों का भरोसा खो चुके हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News