Priyanka Gandhi for PM: प्रियंका गांधी के पीएम बनने पर पति रार्बड वाड्रा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 02:10 PM (IST)

Priyanka Gandhi for PM: बीते दिन कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर प्रियंका गांधी को पीएम बनाया जाए तो वे अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह काम करेंगी। इस बीच अब प्रियंका के पति रॉबर्ड वाड्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की उस मांग का पुरजोर समर्थन किया है, जिसमें प्रियंका को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की बात कही गई थी। वाड्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि प्रियंका का राजनीतिक भविष्य न केवल उज्ज्वल है, बल्कि वह देश में जरूरी बदलाव लाने की क्षमता भी रखती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता उन्हें शीर्ष पद पर देखना चाहेगी और यह बदलाव "केवल समय की बात है।" वाड्रा के अनुसार, प्रियंका केवल अपनी राय नहीं थोपतीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं को सुनकर फैसले लेती हैं।

PunjabKesari

इमरान मसूद ने क्यों की प्रियंका को पीएम बनाने की मांग?

इस पूरे विवाद की जड़ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का वह बयान है, जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी की तुलना उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की थी। मसूद ने विशेष रूप से बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री होतीं, तो वह बांग्लादेश को वैसा ही करारा जवाब देतीं जैसा इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान को दिया था। मसूद का तर्क है कि प्रियंका में वह निर्णायक शक्ति है जिसकी देश को वर्तमान विदेशी चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरत है। हालांकि विवाद बढ़ता देख मसूद ने सफाई भी दी कि राहुल और प्रियंका एक ही चेहरे की दो आंखें हैं और उनके बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।

PunjabKesari

क्या कांग्रेस में शुरू हुई 'टीम राहुल' बनाम 'टीम प्रियंका' की जंग?

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि रॉबर्ट वाड्रा और इमरान मसूद के बयानों ने कांग्रेस के भीतर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। भाजपा ने इसे 'टीम राहुल' बनाम 'टीम प्रियंका' की आपसी लड़ाई करार दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के बार-बार चुनावी विफलताओं और विदेश में दिए गए विवादित बयानों के कारण अब कांग्रेस का एक धड़ा प्रियंका गांधी को विकल्प के रूप में देख रहा है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर हमेशा यही कहा गया है कि दोनों भाई-बहन एकजुट हैं, लेकिन वाड्रा के "समय आने पर ऐसा होकर रहेगा" वाले बयान ने भविष्य की सियासी आहट जरूर दे दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News