राहुल से मिलने सोनिया गांधी भी पहुंचीं कश्मीर, शिकारा में सवार होकर डल झील की खूबसूरती का लिया नजारा
punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 01:02 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की निजी यात्रा पर आईं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को श्रीनगर में डल झील में प्रसिद्ध तैरते उद्यानों का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि सोनिया दिन निकलने के साथ ही शिकारा (एक प्रकार की नाव) में सवार होकर तैरते उद्यानों पर पहुंचीं।
#WATCH | J&K: Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi arrived in Srinagar and took a boat ride in Nigeen Lake. pic.twitter.com/a0NHTqzor1
— ANI (@ANI) August 26, 2023
लद्दाख की अपनी आठ दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद राहुल गांधी भी इस समय कश्मीर में हैं। उन्होंने भी शनिवार को तैरते उद्यानों का दौरा किया था। सोनिया ने बाद में डल झील के किनारे स्थित निशात और शालीमार मुगल गार्डन का दौरा किया।