सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष, आंतरिक चुनाव के लिए मांगा 1 साल का वक्त

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2016 - 03:15 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रही कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक से अहम जानकारी ये सामने आई है कि सोनिया गांधी ही पार्टी अध्यक्ष बनी रहेंगी। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पार्टी के आंतरिक चुनाव के लिए एक साल का वक्त मांगा है।

बता दें कि आज तबीयत खराब होने के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक में हिस्सा नहीं ले सकी, उनकी जगह राहुल गांधी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कांग्रेस मनमोहन सिंह, ऐके एंटनी, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, मलिका अर्जुन खड़गे, अंबिका सोनी, बीके हरिप्रसाद और ग़ुलाम नबी आज़ाद समेत लगभग 21 मेंबर हिस्सा लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News