ना बेटा, ना पत्नी, ना बहन... इस शख्स के हाथ में चला गया संजय कपूर का ₹31,000 करोड़ का साम्राज्य, करिश्मा कपूर को नहीं मिला एक रुपया!
punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 10:13 PM (IST)

नई दिल्ली: बिजनेसमैन संजय कपूर के अचानक निधन के बाद उनकी 31,000 करोड़ रुपये की कंपनी और विरासत को लेकर जो खुलासा हुआ है, उसने सबको हैरान कर दिया। न बेटे को कुछ मिला, न पहली पत्नी करिश्मा कपूर को, और न ही बहनों को। अब इस बड़ी कंपनी की कमान ऐसे शख्स को मिल गई है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।
अब कौन संभालेगा संजय कपूर की कंपनी?
संजय कपूर का नाम Sona Comstar (Sona BLW Precision Forgings Ltd.) से जुड़ा रहा है, जो देश की सबसे तेजी से बढ़ती ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। उनकी मृत्यु के बाद सभी की निगाहें इस बात पर थीं कि अब इस 31,000 करोड़ रुपए की कंपनी की कमान किसके हाथ में होगी। अब ताज़ा जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। जेफरी मार्क ओवरली, जो 2021 से कंपनी के स्वतंत्र निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे, अब Sona Comstar के नए चेयरमैन होंगे।
बोर्ड ने जताया दिवंगत संजय कपूर को सम्मान
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज में जारी बयान में बताया कि संजय कपूर को मरणोपरांत "चेयरमैन एमेरिटस" की उपाधि दी गई है। कंपनी ने उनकी दूरदर्शिता, लीडरशिप और समर्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बोर्ड और कंपनी पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा है।
प्रिया सचदेव को मिला नई भूमिका में मौका
संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है। प्रिया पहले भी कॉर्पोरेट फाइनेंस की दुनिया में काम कर चुकी हैं, और लंदन की क्रेडिट सुइस फर्स्ट बोस्टन में M&A एनालिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्हें ऑटोमोटिव, इंश्योरेंस और फैशन जैसे क्षेत्रों में भी गहरी समझ है।
कौन हैं जेफरी मार्क ओवरली?
जेफरी मार्क ओवरली एक अनुभवी कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने जनरल मोटर्स और डेल्फी कॉर्पोरेशन जैसे प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव ब्रांड्स में 25 साल से अधिक समय तक वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। उन्होंने सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और पिछले चार दशकों से अधिक समय से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
Sona Comstar क्या करती है?
1995 में स्थापित, Sona BLW एक प्रमुख भारतीय ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है जो भारत के साथ-साथ अमेरिका, चीन, सर्बिया और मैक्सिको में भी अपनी मौजूदगी रखती है। कंपनी इलेक्ट्रिक और कंबशन इंजन वाहनों के लिए जरूरी हाई-टेक पार्ट्स की आपूर्ति करती है।
क्या करिश्मा कपूर और बच्चों को मिलेगा हिस्सा?
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि संजय कपूर की संपत्ति का अधिकार किसे मिलेगा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों - समायरा और कियान- को संजय कपूर की बिजनेस हिस्सेदारी या 13,000 करोड़ की निजी संपत्ति से कोई हिस्सा नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि कानूनी रूप से अब इस संपत्ति पर तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनके बच्चों का अधिकार हो सकता है।
2016 में हुआ था तलाक, इतने में हुआ था सेटलमेंट
संजय और करिश्मा ने 2016 में आपसी सहमति से तलाक लिया था। करिश्मा को 70 करोड़ रुपए की एलिमनी, साथ ही बच्चों के नाम 14 करोड़ रुपए के बॉन्ड, और उनके ससुर का मुंबई स्थित घर मिला था। संजय कपूर हर महीने बच्चों के लिए 10 लाख रुपए का खर्चा भी देते थे।
गौरतलब है कि संजय कपूर का इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त अचानक निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मधुमक्खी निगलने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद उनका अंतिम संस्कार 19 जून 2025 को दिल्ली में हुआ। बेटे कियान कपूर, जो सिर्फ 15 साल के हैं, ने अपने पिता की अंतिम विदाई की पूरी जिम्मेदारी निभाई और मुखाग्नि दी।