संजय कपूर की पर्सनल 10300 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा – कौन क्या पाएगा? करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे हुए 'बेदखल'!

punjabkesari.in Thursday, Jul 03, 2025 - 03:31 PM (IST)

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर की अचानक हुई मौत के बाद उनकी अरबों की संपत्ति और कंपनी के मालिकाना हक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनकी मौत के पीछे की असामान्य वजह और उनके उत्तराधिकार से जुड़ी लेटेस्ट डिटेल्स ने सभी को चौंका दिया है।

संजय कपूर की असामान्य मौत और अंतिम संस्कार
संजय कपूर, जो एक मशहूर ऑटोमोटिव कंपनी सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) के संस्थापक और चेयरमैन थे, इंग्लैंड में पोलो खेलते समय एक मधुमक्खी निगलने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चल बसे। उनकी मौत के सात दिन बाद उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ। इस मौके पर करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों – समायरा और कियान, बहन करीना कपूर और जीजा सैफ अली खान के साथ मौजूद थीं। सबसे भावुक पल तब आया जब उनके बेटे कियान ने पिता को मुखाग्नि दी।

इंग्लिश टीचर कार में रेप करती, फिर फाइव स्टार होटल ले जाने लगी, अब पुलिस कराने जा रही ये सेंसटिव टेस्ट

कंपनी की कमान किसने संभाली?
संजय कपूर की मौत के बाद, उनकी कंपनी Sona BLW Precision Forgings Ltd (Sona Comstar) ने नए चेयरमैन और CEO की घोषणा कर दी है: जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का नया चेयरमैन बनाया गया है।  विवेक विक्रम सिंह को कंपनी का सीईओ (CEO) नियुक्त किया गया है। संजय की पत्नी प्रिया सचदेव को कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (NED) की भूमिका दी गई है। इसका मतलब है कि वह रणनीतिक फैसलों में भाग लेंगी, लेकिन दिन-प्रतिदिन के कामकाज में नहीं।

PunjabKesari

 10300 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा – कौन क्या पाएगा?
संजय कपूर की कुल व्यक्तिगत संपत्ति का मूल्य लगभग ₹10,300 करोड़ बताया जा रहा है। अब यह सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी संपत्ति का वारिस कौन होगा? 
-सबसे बड़ा हिस्सा मिलेगा प्रिया सचदेव की बेटी सफीरा चटवाल को।
-सफीरा को संजय कपूर ने कानूनी रूप से गोद ले लिया था, इसलिए वह उनकी वैध वारिस हैं।
-वह इस वक्त इंग्लैंड के मार्लबोरो कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और उनकी उम्र 19 साल है।
-सफीरा के बाद, प्रिया और संजय के बेटे अजारियस (6 साल) को संपत्ति का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे – समायरा और कियान – को इस संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं मिलेगा। तलाक के समय अलरेडी पर्याप्त सेटलमेंट हो चुका था।

करिश्मा को कितना मिला था तलाक के समय?
2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक आपसी सहमति से हुआ था। इस दौरान: संजय ने करिश्मा को ₹70 करोड़ रुपए दिए थे। अपने दोनों बच्चों के नाम पर ₹14 करोड़ रुपए के बॉन्ड्स खरीदकर दिए। करिश्मा को संजय के पिता का एक पारिवारिक घर भी दिया गया था। साथ ही, संजय हर महीने करिश्मा को ₹10 लाख रुपए भत्ता देते थे। फिलहाल करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं और अकेले उनकी परवरिश कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News