Sofik SK MMS वीडियो वायरल: जानें कौन है बंगाल के डिजिटल क्रिएटर Sofik और Sonali
punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 11:35 AM (IST)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में लोग अक्सर रातों-रात फेमस होने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन इसी दौरान कई बार वे फेक वीडियो और मर्फिंग का शिकार भी बन जाते हैं। हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री काजल कुमारी का फेक वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। इसी बीच, पश्चिम बंगाल के डिजिटल क्रिएटर Sofik SK भी अपने वायरल MMS वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि बाद में Sofik ने इस वीडियो के लिए माफी भी मांगी।
वायरल वीडियो विवाद क्या है?
Sofik का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो की लंबाई 6 मिनट 6 सेकंड है और इसमें एक लड़की भी नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद Sofik की गर्लफ्रेंड Dostu Sonali भी सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो फेम पाने के लिए बनाया गया था। Sofik और Sonali दोनों ही कंटेंट क्रिएटर हैं और इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई वीडियो मौजूद हैं।
Sofik और Sonali कौन हैं?
Sofik SK पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और डिजिटल क्रिएटर के रूप में लोकप्रिय हैं। वे Palli Gram TV के लीड एक्टर भी हैं और कॉमेडी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। Sofik के कुछ चर्चित कंटेंट में ‘Sofik Ki Chalaki’ शामिल है। वे असम और बंगाल में खासे लोकप्रिय हैं। उनकी गर्लफ्रेंड Sonali भी कंटेंट क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 2.95 लाख फॉलोअर्स हैं।
माफी वीडियो में Sofik ने क्या कहा?
माफी वीडियो में Sofik ने कहा कि उन्होंने यह वीडियो खुद नहीं बनाया। यह वीडियो उनकी गर्लफ्रेंड के फोन पर था और उन्हें पता नहीं था कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर कैसे चला गया। वायरल होने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और सुर्खियों में छा गया।
