दुनिया के सबसे मोटे बच्चे ने किया कमाल का Transformation, चार साल में कम किया 108 किलो वजन
punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 04:00 PM (IST)
नई दिल्ली: अगर आपके अंदर कुछ करने की इच्छा शक्ति हो तो दुनिया का मुश्किल से मुश्किल काम कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कभी दुनिया के सबसे भारी भरकम बच्चे का तमगा पाने वाले आर्या परमाना ने जिसने चार साल में 108 किलो वजन कम कर लिया।
आर्या ने 2016 में अपना वजन घटाने का अपना सफर शुरू किया था तब उसकी उम्र महज 10 साल की थी। आर्या के पिता का कहना है कि, बैरिएट्रिक सर्जरी, डाइट और नियमित व्यायाम से आर्या का वजन कम हुआ है। उन्होंने कहा कि आर्या की एक सर्जरी हो गई है और उसके शरीर से एक्सट्रा लटकती त्वचा को हटाने के लिए कम-से-कम 2 और सर्जरी होगी।
शुरुआत की एक्सरसाइज में आर्या सिर्फ उठक-बैठक और पंचिंग बैग में पंच करना शामिल था। इसके बाद उसने धीरे-धीरे वेटलिफ्टिंग शुरू की। हालांकि, शुरुआत में उसे ये सब काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
आर्या के इस चौंकाने वाले ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरत में डाल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आर्या एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। आर्या परमाना इंडोनेशिया के रहने वाला है। आर्या परमाना की तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उसकी 2016 से लेकर अबतक की जर्नी को दिखाया गया है।