YouTube पर अश्लील टिप्पणियां करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 06:04 PM (IST)

पुणे: पुणे में गुरुवार को एक 45 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उस पर आरोप है कि उसने YouTube पर महाराष्ट्र के एक मंत्री के खिलाफ अश्लील, यौन रूप से उकसाने वाली और मानहानि करने वाली सामग्री पोस्ट की थी।

शिकायत के अनुसार, पुणे के रहने वाले और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर संतोष पंडित ने कथित तौर पर ऐसे वीडियो और पोस्ट अपलोड किए जिनमें महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल और एक महिला जन-प्रतिनिधि के बारे में अश्लील और यौन रूप से उकसाने वाली टिप्पणियां थीं। कोथरुड पुलिस ने गुरुवार को रात 1:30 बजे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 75(1)(iv), 75(3), 356(2) और 352 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस उपायुक्त (जोन 3) सागर कवाडे ने पुष्टि की कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढें- घर में घुसकर सरकारी शिक्षिका की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में हड़कंप

पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि आपत्तिजनक सामग्री पंडित के YouTube अकाउंट के जरिए फैलाई गई थी और इसे लाखों लोगों ने देखा था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने एक अन्य वीडियो में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बारे में भी आपत्तिजनक और यौन रूप से उकसाने वाली टिप्पणियां की थीं। आपत्तिजनक टिप्पणियों के सिलसिले में पुणे में पंडित के खिलाफ दर्ज यह दूसरा मामला है। इससे पहले, पाटिल के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को लेकर डेक्कन पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News