आपका आत्मविश्वास बढ़ा देगा यह VIDEO, भागने की बजाय शेरों के सामने कुत्ते ने दिखाई ताकत
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2020 - 12:44 PM (IST)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप भी कहेंगे जिंदगी में आत्मविश्वास हो तो ऐसा। इस वीडियो को आईएएस अफसर अवनीश शरण ने शेयर किया है।
‘आत्मविश्वास’ हो तो ऐसा 😍 pic.twitter.com/w9n0aZKE4n
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) October 12, 2020
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर-शेरनी हैं, जिनके सामने एक कुत्ता आ जाता है। लेकिन डॉगी वहां से भागने की बजाय दोनों के सामने जोर-जोर से भौंकने लगता। वो शेरनी को ऐसी झपकी देता है कि वह डरके मारे हवा में उछल जाती है। इसके बाद शेर को भी पीछे खदेड़ता है। इस वीडियो को अब को 23 हजार व्यूज, 3 हजार लाइक्स और 500 से अधिक री-ट्वीट मिल चुके हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। हांलाकि यह वीडियो कब और कहां का है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।