पहाड़ों में बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली में छाया कोहरा...ठंड से लोग बेहाल

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 12:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर भारत के कई इलाकों में शीत लहर का कहर है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को सोमवार सुबह कोहरे/धुंध के साथ ठिठुरनी भरी ठंड से दो-चार होना पड़ा और यहां पर न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। यहां पर सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 91 फीसदी के करीब रही। राजधानी के लोग विशेष रूप से सड़कों पर रहने वाले या खुले आसमान के नीचे रातभर काम करने वाले लोगों को अलाव जला कर खुद को गर्म रखते हुए देखा गया, जबकि कई बेघर लोगों ने सरकार द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में शरण ली।

 

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। यहां पर वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही। आज सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब' श्रेणी में रही और सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 मापी गई। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम और रात को तापमान में और गिरावट आ सकती है। मंगलवार सुबह धुंध और कोहरा छाया रह सकता है। यहां पर रविवार को अधिकतम तापामान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News