जून के महीने में कश्मीर में ताजा हिमपात, तापमान में गिरावट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 01:02 PM (IST)

PunjabKesari

 श्रीनगर : जहां उत्तर भारत 48 डिग्री तापमान से झुलस रहा है वहीं धरती के स्वर्ग में जून महीना बर्फबारी से सराबोर हो रहा है। जी हां। कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। सोनमर्ग, द्रास व अन्य जगहों पर जमकर हिमपात हुआ, जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई  है। श्रीनगर में भी गर्मी का असर कम ही देखने को मिल रहा है। लोग अभी भी गर्म कपड़ों का प्रयोग कर रहे हैं। हांलाकि  जम्मू में भारी गर्मी पड़ रही है।

PunjabKesari


 बारामूला और अनंतनाग, बनहाल, रामबन के ऊपरी हिस्सों में अभी भरी बारिश जारी है। अगले सात से आठ घंटों में कश्मीर में कई जगहों पर बारिश हो सकती है जबकि जम्मू में बादल छाये रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम साफ रहेगा। आपको बता दें कि जम्मू में भी कई हिस्सों में रात को गरज के साथ छीटें पड़े थे।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News