VIDEO: दिल्ली- कबाड़ के ढेर में इंसानी कंकाल जैसा मिला ढांचा, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 02:42 PM (IST)
नई दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली में चलाए जा रहे एक सफाई अभियान के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कबाड़ के ढेर में से इंसानी कंकाल जैसा दिखने वाला एक ढांचा मिला। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह ढांचा क्या है और वहां कैसे पहुंचा।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि यह ढांचा किसी कबाड़ी के जरिए वहां तक पहुंचा था। कबाड़ी ने यह सारा कबाड़ सेंट्रल दिल्ली के ही एक स्थानीय स्कूल से खरीदा था। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से पड़ताल कर रही है कि यह ढांचा आखिर स्कूल से कबाड़ के ढेर तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे की असली वजह क्या है।
#WATCH | Delhi Police say, "An object resembling a skeleton was discovered among scrap materials during a cleanliness drive in Central Delhi. However, preliminary investigations reveal that the scrap dealer had obtained the skeleton from a school. The skeleton is part of the… pic.twitter.com/nw6dP0s5Qa
— ANI (@ANI) September 26, 2026
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में यह पढ़ाई-लिखाई के लिए साइंस लैब में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक या फाइबर का मॉडल लग रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि यह महज एक नकली मॉडल है या फिर कोई असली मानव कंकाल।
मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस स्कूल प्रशासन से लगातार संपर्क में है। स्कूल से इस ढांचे के इस्तेमाल, इसके खरीदे जाने के रिकॉर्ड और कबाड़ में बेचे जाने की पूरी जानकारी मांगी जा रही है। पुलिस का कहना है कि ढांचे का फोरेंसिक और तकनीकी Verification कराया जा रहा है, जिससे जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि यह क्या चीज है।
