CBI के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 06:19 AM (IST)

नई दिल्लीः ऋषिकेश के पास 2022 में मृत पाई गई 19 वर्षीय अंकिता भंडारी के माता-पिता ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। सीबीआई एक होटल में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली अंकिता की हत्या के मामले में एक कथित 'वीआईपी' (अति विशिष्ट व्यक्ति) की भूमिका की जांच कर रहे हैं।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी ने दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और मामले के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी जानकारी साझा की। बयान में कहा गया है कि विशेष निदेशक मनोज शशिधर और संपत मीणा ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी।

पीड़ित परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, अंकिता के माता-पिता ने सीबीआई निदेशक को लिखित अनुरोध देकर पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की। सनावर की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग कथित तौर पर हत्या में एक वीआईपी की भूमिका का जिक्र करते हुए वायरल हुई थी। उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अनिल बलूनी भी सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात के दौरान पीड़िता के परिवार के साथ मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News