गुजरात से दिल्ली तक, 25 साल का सफर... आडवाणी से मिलने पहुंचे PM मोदी
punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 10:56 PM (IST)
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे और शासन प्रमुख के रूप में अपने 25 वर्ष पूरे होने पर उनका आशीर्वाद लिया। मोदी सात अक्टूबर 2001 से लगातार प्रशासन के प्रमुख के पद पर रहे हैं। वह पहले, तीन कार्यकाल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और इसके बाद लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बने।
Met Advani Ji at his residence and sought his blessings. His decades of public service and contribution to our national life have left a lasting imprint. He has played a pivotal role in strengthening India's progress. https://t.co/ib51lx4CkU
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर यहां आडवाणी के आवास पर गए थे।
प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। दशकों तक उनकी जनसेवा और हमारे राष्ट्रीय जीवन में उनके योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने भारत की प्रगति को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'' इससे पहले, सरकार के प्रमुख के रूप में एक चौथाई सदी पूरी होने के उपलक्ष्य में 'विकसित भारत संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए, मोदी ने ''हम करके रहेंगे'' का नारा गढ़ा।
