भाजपा ने तेलंगाना के लिए जारी की छठी सूची
punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 11:51 PM (IST)
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को छठी सूची जारी करते हुए छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले पार्टी ने आज सुबह पांचवीं सूची जारी करके 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये थे। केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जे पी नड्डा ने यह सूची जारी की।
Sixth list of BJP candidates for ensuing General Election to the Legislative Assembly 2018 of Telangana finalised by BJP CEC on 18 Nov 2018. pic.twitter.com/74iudr98OG
— BJP (@BJP4India) November 18, 2018
पार्टी ने सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पहली सूची में 38, दूसरी में 28, तीसरी में 20, चौथी में सात तथा पांचवीं सूची में 19 और छठी सूची में छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राज्य में सात दिसबर को चुनाव होने हैं और 19 नवंबर तक नामांकन किया जाना है।