कीडियां गंडियाल में पुलिस नाके पर ही बहनों ने अपने भाईयों की कलाईयों पर बांधी राखी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2020 - 11:32 AM (IST)

कठुआ  : कोविड 19 महामारी के बावजूद बहन भाई के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध उनकी लंबी आयु सहित स्वस्थ जीवन की कामना की। जिला भर में तो वाहनों की आवाजाही तो जारी थी लेकिन कोविड 19 के चलते पंजाब से आने वाले लोगों को यहां एस.पी.ओ. के तहत क्वारंटाइन होने संबंधी औपचारिकताओं के चलते काफी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पडऩा था। ऐसे में रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस की अनुमति के चलते पंजाब से आने वाले तमाम भाई-बहनों को नाके पर ही रोका जा रहा था।

PunjabKesari

 

भाई-बहनों ने यहां पर ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया। पंजाब से आने वाली बहनों ने कठुआ में रहने वाले अपने भाईयों को नाके के पास ही बुला लिया था और यहां ही उन्होंने रक्षाबंधन की रस्म को निभाया। यही नहीं जिन महिलाओं के मायके पंजाब के पठानकोट या फिर आसपास के इलाकों में थे, उन महिलाओं ने भी अपने भाईयों को नाके पर बुलाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। पंजाब से पहुंची महिलाओं ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि रक्षाबंधन का पर्व पुलिस नाके पर मनाया जा रहा है। पुलिस ने यहां अनुमति तो दी है लेकिन यहां बैठने सहित पीने के पानी सहित अन्य सुविधाओं का प्रबंध नहीं किया है जिसके चलते उन्हें भी परेशानी आ रही है। उधर, जिला भर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। गत शुक्रवार से लाकडाउन के चलते सोमवार सुबह तक तो वाहनों की आवाजाही कम देखने को मिली थी लेकिन सोमवार सुबह पर्व के चलते सडक़ों पर निजी वाहनों, बाइकों की आवाजाही भी काफी ज्यादा देखने को मिले।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News