जम्मू-कश्मीर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, प्रदेश को Sorts Hub बनाया जाएगा : उप राज्यपाल

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2020 - 01:01 PM (IST)

जम्मू/श्रीनगर : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यहां खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं और प्रदेश को स्पोटर््स हब बनाया जाएगा।  केंद्र शासित प्रदेश के समग्र खेल पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहन देते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर में खेल अवसंरचना का उद्घाटन किया। सिन्हा ने जम्मू और कश्मीर में 10.5 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं की नींव रखी। पोलोग्राउंड में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने 5 करोड़ रुपये के एक बहुउद्देशीय इनडोर स्पोटर््स हॉल का उद्घाटन कर खिलाडिय़ों को समर्पित किया। उन्होंने 5 करोड़ की लागत वाले आर्टिफिशल रग्बी ट्रर्फ और 5.5 करोड़ लागत वाले सिंथैटिक हाकी ट्रर्फ का नींव भर पत्थर भी रखा।

 

इस दौरान उप राज्यपाल के साथ उप राज्यपाल के सलाहकार केवल कुमार शर्मा, फारूक खान, राजीव राय भटनागर और बसीर खान के अलावा डिविजनल कमिश्नर कश्मीर पांडुरंग के.पोले, सचिव एवं युवा सेवा एवं खेल विभाग सरमद हाफिज,आई.जी. कश्मीर विजय कुमार, डिप्टी कमिश्नर श्रीनगर डा. शाहीद इकबाल चौधरी, डायरैक्टर जनरल यूथ सविर्सिजि एंड स्पोर्ट्स जेएंडके डा. सलीम उर रहमान, डा. मोहम्मद हसीब मुगल एस.एस.पी. और खेल से जुड़े लोग भी उपस्थित थे। पोलो ग्राउंड में खेल संबंधी विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर सभा को संबोधित करते हुएए उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं में विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ शासित प्रदेश के कई खिलाडिय़ों के साथ खेल की असीम संभावनाएं हैं। जेएंडके स्पोटर््स सेक्टर में नई क्रांति देख रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश भारत के अन्य राज्यों की तरह ही विश्व स्तरीय खिलाडिय़ों के उत्पादन के लिए तैयार है।


जेएंडके की इस खेल क्षमता को स्वीकार करते हुएए माननीय प्रधान मंत्री ने खेल के बुनियादी ढांचे के उन्नयन और क्षेत्र में उभरते प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधान मंत्री विकास पैकेज के तहत 200 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पैकेज में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना, प्रशिक्षण सुविधाएं और पेशेवर कोच प्रदान करना था। वल्र्ड क्लास स्पोर्टिंग सुविधाओं को तैयार किया है, अब हमें विशेषज्ञ कोच और प्रदर्शन उन्मुख कर्मचारियों की आवश्यकता है ताकि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय मानक स्तर पर तैयार हो। 


उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में खेलों का तेजी से प्रचार, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में आशा की भावना विकसित हुई है कि जम्मू-कश्मीर अगले खेले गए भारत युवा खेलों में शीर्ष 10 पदक विजेताओं में से एक होगा। नौहट्टा के युवा रोलर बॉल खिलाडिय़ों के लिए खेल उपकरण की अनुपलब्धता के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए उपराज्यपाल ने इन खिलाडिय़ों को जल्द से जल्द आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। इस बीचए द्रोणाचार्य अवार्डी वुशू कोच कुलदीप हांडू को भी उपराज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। जो यूटी में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति थे। उपराज्यपाल द्वारा विभिन्न अन्य खेल हस्तियों को भी सम्मानित किया गया और आकांक्षी खिलाडिय़ों के बीच खेल उपकरण भी वितरित किए गए। इसके अलावा उप राज्यपाल ने 17.03 करोड़ की लागत वाले पी.एम.डी.पी प्रोजैक्ट और 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News