कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक सरकार के साथ है कांग्रेस: दिग्विजय

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2016 - 09:30 PM (IST)

बेंगलुरू: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने वीरवार कहा कि उनकी पार्टी उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोडऩे के कर्नाटक सरकार के निर्णय के पीछे मजबूती से खड़ी है।  सिंह ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अंतरिम आदेश जारी किए जाने के बाद बहुत अधिक विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी कावेरी जल मुद्दे पर कर्नाटक सरकार के निर्णय के पीछे मजबूती से खड़ी है।’’  
 
सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति की पहली बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री की इसके लिए प्रशंसा की कि उन्होंने मुद्दे पर विपक्ष से लगातार विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने हमारा पक्ष उच्चतम न्यायालय को बहुत स्पष्ट कर दिया था।’’ इस मौके पर सिद्धरमैया भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि लोगों के बीच एक भ्रम था कि हाल की सुनवायी के दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिवक्ता एफ एस नरीमन की आेर से 10000 क्यूसेक पानी छोडऩे की पेशकश किए जाने के चलते उच्चतम न्यायालय ने 10 दिन तक 15 हजार क्यूसेक पानी छोडऩे का निर्देश दिया।  
 
उन्होंने कहा कि हाल की सर्वदलीय बैठक के दौरान यह निर्णय किया गया था कि विधिक दल को अदालत में घटनाक्रम के आधार पर निर्णय लेने की इजाजत दी जाए। उन्होंने कहा, ‘‘नरीमन के दिमाग में दो चीजें थीं। पहली उस मुख्य याचिका में सफल होना जो 18 अक्तूबर को उच्चतम न्यायालय में आ रही है जहां हम कावेरी न्यायाधिकरण के अंतिम फैसले को चुनौती दे रहे हैं।’’ 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News