Silver Price Today: धनतेरस पर चांदी का दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट
punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 11:05 AM (IST)
नेशनल डेस्क : सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है, लेकिन चांदी की कीमतों में वीकली आधार पर गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह में चांदी के भाव लगभग 8,000 रुपये कम हो गए हैं। 19 अक्टूबर को चांदी का रेट 1,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया।
दिल्ली के सराफा बाजार में धनतेरस के मौके पर चांदी की कीमत 7,000 रुपये गिरकर 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले साल धनतेरस पर चांदी का भाव 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस प्रकार, एक साल में चांदी की कीमत में 70,300 रुपये या करीब 70.5% की वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें - Gold Alert: आज रात होगा कुछ बड़ा... मुख्य अर्थशास्त्री ने सोने के निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी
देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव
- दिल्ली - ₹1,72,000 (1 KG)
- मुंबई - ₹1,72,000 (1 KG)
- अहमदाबाद - ₹1,72,000 (1 KG)
- चेन्नई - ₹1,90,000 (1 KG)
- कोलकाता - ₹1,72,000 (1 KG)
- हैदराबाद - ₹1,90,000 (1 KG)
- जयपुर - ₹1,72,000 (1 KG)
- बेंगलुरु - ₹1,80,000 (1 KG)
- सूरत - ₹1,72,000 (1 KG)
- पुणे - ₹1,72,000 (1 KG)
धनतेरस पर चांदी की बढ़ी मांग
इस साल धनतेरस पर उपभोक्ताओं ने सोने की तुलना में चांदी की खरीदारी ज्यादा की। विशेष रूप से चांदी के सिक्कों की बिक्री में सालाना आधार पर 35-40% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल खरीदारी की कीमत भी दोगुने से अधिक रही। इस साल धनतेरस पर भारतीय उपभोक्ताओं ने अनुमानित एक लाख करोड़ रुपये सोने और चांदी पर खर्च किए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में 6% से अधिक की गिरावट आई है, जो पिछले छह महीनों में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इस गिरावट के पीछे निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (Profit Booking) को मुख्य वजह बताया जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में क्रेडिट क्वालिटी से जुड़ी चिंताओं में कमी और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी के कारण सुरक्षित निवेश की मांग, जैसे सोना और चांदी, कम हुई है।
लंदन के सिल्वर मार्केट में पिछले दो हफ्तों से जारी 'सप्लाई की कमी' अब धीरे-धीरे कम हो रही है। शुक्रवार को गिरावट से पहले चांदी का दाम लगभग $54.50 प्रति औंस के करीब पहुंच गया था, जो इस साल का नया रिकॉर्ड स्तर माना गया। इस प्रकार, भले ही चांदी के दाम में हालिया गिरावट आई हो, फिर भी धनतेरस पर भारतीय उपभोक्ताओं में इसकी मांग मजबूत रही और निवेशक इसे सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं।
