Silver Price Crash: चांदी की कीमतों में आई गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 03:33 PM (IST)

नेशनल डेस्कः चांदी की कीमतों में मंगलवार को शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमतें 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से बढ़ते तनाव ने निवेशकों की कीमती धातुओं के प्रति रुचि को कम कर दिया था।

PunjabKesari

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध का भाव 1,346 रुपये या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,76,965 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

PunjabKesari

इसमें 7,451 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.88 डॉलर प्रति औंस रही।

PunjabKesari

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को खारिज करने के बाद सर्राफा व्यापार में अस्थिरता आ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News