Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका, देखें अपने शहर का रेट
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 02:02 PM (IST)
नेशनल डेस्कः सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिली। सोने-चांदी में लगातार गिरावट आने से खरीददारों के लिए सुनहरा मौका है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगभग 2,400 रुपये तक टूट गया, जबकि चांदी 4,000 रुपये से अधिक सस्ती हुई।
MCX पर आज सुबह अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,600 रुपये से अधिक टूटकर 1,44,918 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में लगभग 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,24,793 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 10 बजे तक सोना 1.75 फीसदी की टूटकर 4,077.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 1.69 फीसदी गिरावट के साथ 61.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
सोना-चांदी के दामों में गिरावट के कारण
डॉलर में लगातार मजबूती से सोने-चांदी के दामों में दबाव बढ़ा है। डॉलर इंडेक्स बढ़कर 101.265 के स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले करीब एक साल का उच्चतम स्तर माना जा रहा है।
इसके साथ-साथ ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के असर से महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जिसके कारण दुनिया के कई केंद्रीय बैंक अपनी ब्याज दरें बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। हाल ही में अमेरिकी फेड के प्रमुख केविन वॉर्श ने वर्ष 2026 में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। इस वजह से दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
