Gold Price Down : चांदी 8,300 रुपये टूटकर 11 महीने के निचले स्तर पर, सोना में भी आई गिरावट

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 07:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 8,300 रुपये लुढ़ककर करीब 11 महीने के निचले स्तर 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेज गिरावट के कारण कीमती धातुओं में बिकवाली से चांदी के दाम टूटे।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,300 रुपये टूटकर 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर रहा। बृहस्पतिवार को इसका भाव 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त दर्ज करने के बाद चांदी में गिरावट आई। चांदी का भाव 8,300 रुपये गिरकर 1,90,200 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। चांदी का भाव इससे पहले 10 दिसंबर, 2025 को इस स्तर के आसपास था। उस समय इसकी कीमत 1.92 लाख रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे फिसल गया। यह 53.15 डॉलर यानी 1.32 प्रतिशत गिरकर 3,968.24 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं, चांदी की कीमत भी चार प्रतिशत टूटकर 50.12 डॉलर प्रति औंस रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News