कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और खरगे की हुई बैठक, सुरजेवाला बोले- इतिहास रच दिया

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 07:45 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मल्लिकार्जुन खरगे के घर कांग्रेस नेताओं के अहम बैठक जारी है. सिद्दारमैया, डीके शिवकुमार, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला बैठक में शामिल है। सीएम पद को लेकर बैठक में चर्चा होने की जानकारी है। 7 बजे कांग्रेस नेताओं की पीसी होगी। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक ने इतिहास रच दिया है। कर्नाटक ने न केवल कर्नाटक के लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए लोकतंत्र के लिए एक नया जीवन दिखाया है। यह हर कन्नडिगा की जीत है। कर्नाटक ने लोकतंत्र बचाने का नया मंत्र दिया है। ये पूरे भारत में लोकतंत्र और संविधान को बचाने का एक मार्ग है। पीएम ने कहा 'कांग्रेस मुक्त भारत' लेकिन कर्नाटक के लोगों ने सुनिश्चित किया कि 'बीजेपी मुक्त दक्षिण भारत', लोगों ने मुहब्बत की दुकानें खोल लीं और नफरतों की दुकानें बंद कर दीं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता चाहती है कि उनके जो मुद्दे हैं उन पर चर्चा हो और उन्हीं मुद्दों पर यह चुनाव लड़ा गया है। जनता अब जागरुक बन गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जो राजनीति लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करती है और जनता के मुद्दों की बात नहीं करती है, वह अब इस देश में नहीं चलेगी। हमने इसे हिमाचल और कर्नाटक में देखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News