राजस्थान के सवाई माधोपुर में जलाशय में डूबने से भाई-बहन की मौत, गांव में छाया मातम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 06:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बुधवार को जलाशय में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना नया गांव बालाजी के पास हुई, जहां रामविलास मोगिया के बच्चे टोनी (6) और उसकी बहन प्रियंका (9) घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे।

कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक हुकुम चंद ने बताया कि टोनी नहाने के लिए जलाशय में उतरा था, लेकिन पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख प्रियंका उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई, लेकिन वह भी डूब गई।

पुलिस ने बताया कि अन्य बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और नागरिक सुरक्षा दल की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकालकर सवाई माधोपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News