असम में दर्दनाक हादसा: मवेशी चराने जाते समय नाव पलटी, चाच-भतीजे समेत 3 लोगों की डूबने से मौत

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 04:35 PM (IST)

उत्तर लखिमपुर: असम के लखीमपुर जिले में रविवार को एक आर्द्रभूमि में नाव पलटने से एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग घिलामारा इलाके के देबोलिया गांव के रहने वाले थे और वे अपने मवेशियों को चराने के लिए पास के गोसाईबाड़ी जाने के लिए मेरबिल पार कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, रास्ते में छोटी नाव पलट गई और आर्द्रभूमि में पानी अधिक होने के कारण तीनों डूब गए। 

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पद्म दत्ता (45), उनके भतीजे मृदुस्मिन दत्ता (11) और अजित दत्ता (22) के रूप में हुई है। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर लखीमपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News