पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 08:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को पुणे से पिकनिक मनाने आये आठ छात्रों की समुद्र तट के पास डूबने से मौत हो गई। सभी छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 11वीं और 12वीं कक्षा के ये छात्र पुणे जिले के आलंदी स्थित निजी कोचिंग संस्थान 'विनर्स एकेडमी' के एक समूह का हिस्सा थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 25 लड़कों, 17 लड़कियों और छह शिक्षकों का एक समूह दिघी तटीय पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले समुद्र तट पर पिकनिक मनाने गया था। उन्होंने बताया कि आठ छात्र समुद्र में चले गए और पानी की गहराई तथा तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण बह गए। अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद खोज एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा शव बरामद किये गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News