21वें दिन 12,115 भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 09:21 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

श्रीनगर/जम्मू (कमल): एक जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के 21वें दिन रविवार को 12,115 शिवभक्तों ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की। अमरनाथ यात्री रविवार को बालटाल और पहलगाम-चंदनवाड़ी से दर्शनों के लिए पहुंचे हुए थे। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 2,72,004 तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि 2018 में यात्रा के 21वें दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 2,08,933 थी जबकि 2017 में 2,22,619 थी। इसी प्रकार वर्ष 2016 में यह आंकड़ा 1,96,382 था जबकि वर्ष 2015 में 2,71,480 था। 

PunjabKesari Shri Amarnath yatra

दूसरी तरफ जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से 4158 यात्रियों के 21वें जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिण कश्मीर के बेस कैम्प बालटाल और नुनवान की ओर 156 वाहनों में रवाना किया गया। जम्मू से तड़के निकला काफिला दोपहर बाद तक दोनों बेस कैम्पों तक पहुंच चुका था। बालटाल के लिए भेजे गए 2139 श्रद्धालुओं में 1372 पुरुष, 751 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल थे जिन्हें 75 वाहनों में भेजा गया। बालटाल के लिए एक भी साधु जत्थे में शामिल नहीं था। इसी तरह पहलगाम-चंदनवाड़ी मार्ग के लिए भेजे गए 2019 श्रद्धालुओं में 1370 पुरुष, 386 महिलाएं, 3 बच्चे और 217 के करीब साधु, 41 साध्वियां और 2 ट्रांसजैंडर श्रद्धालु शामिल थे जिन्हें 6 साधुओं के बसों सहित 81 वाहनों में रवाना किया गया। 

PunjabKesari Shri Amarnath yatra

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News