36 घंटों में आतंकियों का एक और हमला, अब दुकानदार को मारी गोली

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 02:18 PM (IST)

श्रीनगर : आतंकवादी कश्मीर में सिविल नागरिकों को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। उन्होंने कश्मीर के त्राल में एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना दक्षिण कश्मीर के मिदूरा गांव की है। पीड़ित की पहचान 23 वर्षीय मुज्जफर अहमद हाजम के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार आंतकी उसकी दुकान पर गये और उसे सीधे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उसे फौरन त्राल के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, यहां से बाद में उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया पर हमलावरों का कहीं पर कोई पता नहीं चला।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News