एकनाथ शिंदे के धोखे से घबराए उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र में सत्ता खोने के बाद अब बनायेंगे शिवबंधन

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 01:30 PM (IST)

 

नेशनल डेस्क: शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य की सत्ता खाने के बाद शिवबंधन बनाने का विचार कर रहे हैं जिससे नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के प्रति वफादार रहें। सूत्रों के मुताबिक पार्टी को मजबूत करने के लिए शिवबंधन के तहत शिवसेना विधायकों, नगरसेवकों और अन्य पदाधिकारियों को ठाकरे के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए एक हलफनामा लिखना होगा।

हलफनामे में लिखना होगा कि उन्हें पूज्य उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में द्दढ़ विश्वास है और उनका बिना शर्त समर्थन रहेगा। पार्टी ने कहा कि शिवसैनिकों, पदाधिकारियों, पार्षदों और विधायकों के लिए भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के विद्रोह के बाद शिवसेना ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

उनके नेतृत्व में शिवसेना के 39 विधायकों ने विद्रोह किया, जिससे ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा। शिवसेना नेतृत्व ने बड़ी संख्या में पार्टी विधायकों को शिंदे खेमे में जाने से रोकने के लिए यह फैसला किया है। इस बीच शिवसेना ने शिंदे को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्तगी के निर्णय की घोषणा शुक्रवार की रात की गयी थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News