एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा - '21 जून को ही बड़ा योग हुआ था'
punjabkesari.in Saturday, Jun 21, 2025 - 02:44 PM (IST)

National Desk : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अपने गुट के अलग होने के दिन को याद करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि 21 तारीख हमारे लिए एक विशेष योग का दिन था वो एक लंबा, मैराथन जैसा योग था जिसकी शुरुआत मुंबई से हुई थी। इसी योग के चलते 21 जून को महाराष्ट्र में बड़ा परिवर्तन हुआ और आज हम उस बदलाव का परिणाम विकास के रूप में देख रहे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘मुझे अभी आप ही ने बताया कि उस दिन 21 तारीख ही थी। 21 तारीख को हमने बड़ा योग किया था। वो मैराथन योगा था। ये मुंबई से शुरू हुआ और 21 तारीख की वजह से आज महाराष्ट्र में परिवर्तन भी हुआ। मुंबई डेवलेप हो रही है। आज यहां पर जो योग हो रहा है। यहां पर ऐसी जगह थी क्या। पूरे राज्य में बहुत बड़े पैमाने पर डेवलेपमेंट हो रहा है। ये लोगों और आम लोगों की सरकार है। हमारी सरकार ने बहुत काम किया है। इस बार भी देवेंद्र और हम राज्य को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि, पीएम मोदी साथ में है और डबल इंजन की सरकार है। अमित भाई भी इस राज्य को जहां-जहां जरूरत पड़ती है तो वहां-वहां मदद करते हैं।’
दोनों गुटों के बीच तनाव जारी
शिवसेना, जिसकी स्थापना मूल रूप से बाल ठाकरे ने की थी, जून 2022 में उस समय दो गुटों में बंट गई जब एकनाथ शिंदे ने बगावत का नेतृत्व किया। इस विद्रोह के चलते उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। तब से लेकर अब तक दोनों गुटों के बीच तनाव और संघर्ष लगातार बना हुआ है।
#WATCH | Mumbai | Maharashtra Deputy CM & Shive Sena chief Eknath Shinde says, "'21 taarikh ko hi humne bada Yoga kiya tha (splitting of Shiv Sena into two factions), wo marathon Yoga tha'. That Yoga began in Mumbai, and because of that, on June 21, Maharashtra has changed a lot;… pic.twitter.com/aFgyckEB6q
— ANI (@ANI) June 21, 2025
यह भी पढ़े : 10 gram gold loan: 10 ग्राम सोने पर कितना गोल्ड लोन मिलेगा? RBI ने गोल्ड लोन के नियमों में किया बड़ा बदलाव
ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान को सबक सिखाया- शिंदे
शिंदे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भी शुभकामनाएं दीं और दुनिया भर में योग को बढ़ावा देने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। शिंदे ने कहा, “मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के कारण संयुक्त राष्ट्र ने इसे मान्यता दी है, इसलिए दुनिया इस दिवस को मनाती है। प्रधानमंत्री मोदी खुद हर दिन योग करते हैं, इसलिए वह स्वस्थ और फिट हैं। यही कारण है कि वह हमारे देश और इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को भी सबक सिखाया।’