शिव सेना की चेतावनी प्रापर्टी टैक्स वापस नहीं लिया तो करेंगे आंदोलन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 04:59 PM (IST)

साम्बा : शिव सेना जे.के. ने जिला साम्बा में स्टेट प्रधान अश्विनी गुप्ता और वरिष्ठ उप-प्रधान रमेश गुप्ता की अगुवाई में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान सर्वसम्मति से अनिल गुप्ता को शिव सेना जे.के का साम्बा जिला प्रधान, जबकि कांता मन्याल को महिला विंग का प्रधान घोषित किया गया। जिला साम्बा की टीम में महिला यूथ विंग प्रधान के पद पर भारती, यूथ प्रधान के लिए रक्षित आंनद, जिला सलाहकार के पद पर अरनाम सिंह, मधु बडयाल, मंटू को उप-प्रधान और पवन आंदन को महासचिव नियुक्त किया गया। 


                  इस मौके पर प्रदेश इकाई ने कहा कि सरकार प्राप्रर्टी टैक्स लगाकर जम्मू की जनता को तंग कर रही है और अगर सरकार ने इसे समय रहते वापस नहीं लिया तो शिव सेना जे.के. सडक़ों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई ने लोगों की कमर तोडक़र रख दी और खाने के तेल के दाम गरीब जनता की पहुंच से बाहर हो चुके हैं। इस मौके पर वर्किंग प्रधान नथपाल, चेयरमैन विपिन ङ्क्षहदु, महासचिव राज सिंह, उप-प्रधान राजू सलारिया, प्रदेश सचिव मंगू राम, जरनैल सिंह, संजीव सूदन, ममता देवी और शमशेर कुमार मौजूद थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News