महाराष्ट्रः शिवसेना को झटका, एनसीपी के समर्थन से बना बीजेपी का मेयर

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 11:50 PM (IST)

पुणेः महाराष्ट्र के अहमनगर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को महापौर बनाने में मदद करने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 18 सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की लाइन से हट कर भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन करने पर राकांपा के 18 पार्षदों पर कार्रवाई हो सकती है।

शिवसेना पार्षदों ने किया बहिष्कार
अहमदनगर नगर पालिका के 68 सीटों में से शिव सेना 24 सीट जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा के पास सिर्फ 14 सीट है। तीनों पार्टियों ने महापौर के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। राकांपा के 18 सदस्यों ने भाजपा के उम्मीदवार का अपना समर्थन देकर महापौर बना दिया। अंतिम समय में शिव सेना के पार्षदों ने महापौर चुनाव का बहिष्कार कर बाहर चले गये।

भाजपा थी तीसरे नंबर की पार्टी
भाजपा के महापौर के उम्मीदवार बाबासाहब वाकले को कुल 37 मत प्राप्त हुए जबकि जीत के लिए 35 मत चाहिये थे। भाजपा के उप महापौर के उम्मीदवार मलन धोने राकांपा की मदद से उप महापौर चुन लिये गये। अहमदनगर के साथ, भाजपा ने उत्तरी महाराष्ट्र सहित नासिक, धुले और जलगांव के अधिकांश नागरिक निकायों को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की है। धुले नगर पालिका का चुनाव 9 दिसंबर को हुआ था जिसमें भाजपा को 74 में से 50 सीट मिली।

एनसीपी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
राकांपा की राज्य इकाई ने सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि पार्टी की लाइन से हट कर भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन क्यों किया। पार्टी के अंकुश काकाडे ने कहा कि पार्टी के पार्षदों ने स्थानीय स्तर पर भाजपा का समर्थन किया। इसलिए पार्टी ने उन्हें नोटिस भेजा है।  भाजपा के नेता और कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि पार्टी ने पहले शिव सेना को महापौर चुनाव के लिए संपर्क किया था लेकिन बाद में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं दिखी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News