''शिंदे गुट पार्टी नहीं, मुर्गों का ग्रुप कभी भी हो सकते हैं हलाल''...संजय राउत ने की भाजपा की आलोचना

punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 04:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शिवसेना (UTB) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि शिंदे गुट एक पार्टी नहीं बल्कि मुर्गों का समूह और कभी भी हलाल कर दिया जाएगा। राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे समूह के साथ भाजपा की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा शिंदे समूह को पांच लोकसभा सीटें देती है, तो भी यह बहुत अधिक हैं। पिछली लोकसभा में हमारे 19 सांसद थे। लोकसभा में हमारी संख्या स्थिर रही।'' उन्होंने कहा कि शिंदे समूह को 48 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

 

आगामी 28 मई को नये संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के मुद्दे पर शिवसेना नेता ने कहा कि यह विरोध के लिए विरोध नहीं है, बल्कि राष्ट्रपति और संविधान के सम्मान के लिए विरोध है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जाना चाहिए। निमंत्रण पत्रों पर नजर डालें तो इसमें उपराष्ट्रपति का नाम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को क्यों नहीं बुलाया गया, इस पर कोई बात करने को तैयार नहीं है। यह कोई निजी घटना नहीं है। यह देश का कार्यक्रम है, राष्ट्रीय कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए और चुप्पी तोड़नी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News