कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, 4 लड़कियां और 6 लड़के... ऐसा था रेस्टोरेंट के अंदर का नज़ारा, देखकर हर कोई हुआ हैरान!

punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 10:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में पुलिस ने पिछले तीन दिनों में तीसरे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की एक स्पेशल टीम ने बाबतपुर क्षेत्र के सगुनहा तिराहे के पास एक रेस्टोरेंट में छापा मारा जहां हुक्का बार और देह व्यापार चलाया जा रहा था। इस दौरान मौके से 4 लड़कियां और 6 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें रेस्टोरेंट का संचालक भी शामिल है।

पुलिस को मिले आपत्तिजनक सामान

पुलिस ने मौके से कंडोम के नए पैकेट, शक्तिवर्धक दवाएं और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा हाल ही में सुंदरपुर में पकड़े गए दो स्पा सेंटर से जुड़े सेक्स रैकेट के बाद हुई है। उन छापों में कुल 8 लड़कियां और 5 लड़के पकड़े गए थे जो पटना, चंदौली और वाराणसी के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा नहीं, अब इस रहस्यमयी शख्स ने की AI की खौफनाक भविष्यवाणी, 2027 में शुरू होगा बुरा दौर जो उड़ा देगा होश!

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सगुनहा तिराहे पर चल रहे अंशिका रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। इसके बाद सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी जांच के लिए पहुंचे और सूचना की पुष्टि होने के बाद डीसीपी क्राइम सरवणन टी. अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: साहब! 'मेरी जान को...' मैंने पत्नी को पढ़ाया-लिखाया, नौकरी भी दिलवाई और अब कर रही... कहती है- "नहीं चाहिए ये रिश्ता"

पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट के पिछले हिस्से में कई केबिन बनाए गए थे जहां ये गतिविधियां चल रही थीं। पकड़ी गई लड़कियों में से एक पटना, एक आजमगढ़ और दो सारनाथ की रहने वाली थीं। वहीं छह युवकों में से 5 वाराणसी और एक जौनपुर का निवासी था। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News