ओडिशा चुनाव: महिला शाखा की बैठक में 24 सितंबर को शामिल होंगे शाह

punjabkesari.in Tuesday, Sep 11, 2018 - 09:40 PM (IST)

भुवनेश्वर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 24 सितंबर को पुरी में पार्टी की महिला शाखा की बैठक में शामिल होंगे और वह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाने का प्रयास करेंगे। मंगलवार को यहां यह घोषणा करते हुए ओडिशा भाजपा महिला मोर्चा प्रमुख प्रवृत्ति पारिदा ने कहा कि शाह पुरी में पार्टी की महिला शाखा की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे और इसे संबोधित करेंगे। 

भाजपा अध्यक्ष कई मौकों पर कह चुके हैं कि ओडिशा उनके लिए तरजीह वाला राज्य है और उन्होंने भाजपा के लिए इस राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में 147 में से 120 से अधिक सीटों का लक्ष्य तय किया है। शाह के इस दौरे से दो दिन पहले 22 सितंबर को प्रधानमंत्री के ओडिशा दौरे का कार्यक्रम है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News