बेटी को कमरे में इस हाल में देख पिता की हुई मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 02:09 PM (IST)

नई दिल्ली: दहेज के लिए प्रताडि़त किए जाने के बाद रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के रहमत नगर में शाहिस्ता नामक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। बेटी की मौत की खबर सुन कर गुरुवार को मुंगेर से रांची पहुंचे शाइस्ता के पिता हशमत अली ने जैसे ही बेटी की लाश देखी, उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।  वे बिहार के मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शाह जुबैर रोड के निवासी थे। 

2015 में हुई थी शादी
 शाहिस्ता की शादी दिसंबर 2015 में डोरंडा के अफताब अहमद से हुई थी। अफताब दुबई में मार्केटिंग के फील्ड में काम करता है। शाहिस्ता रांची में देवर, सास व ससुर के साथ रहती थी। बताया जाता है कि बुधवार शाम उसके मोबाइल पर किसी किसी का फोन आया और वह बात करते हुए फस्र्ट फ्लोर स्थित अपने बेड रुम में गई। फिर वापस नहीं आयी। घर के लोग लौटे तो उन्होंने उसे कमरे में लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामलें की जांच में जुटी हुई है।

पैसों के लिए करते थे तंग
लड़की के परिजनों ने बताया कि ससुराल वाले अक्सर उसे पैसों के लिए तंग किया करते थे।  उससे 15 लाख रुपए की लगातार मांग की जा रही थी। घटना शाम सात बजे के आसपास हुई और उन लोगों को रात 12 बजे इसकी सूचना दी गई। भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल के सभी लोगों ने मिलकर उसकी बहन को फांसी पर चढ़ा दिया। इसके बाद सारे सुबूत मिटाए और तब जाकर सभी को सूचना दी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News