ब्रिटेन में खालिस्तानी संगठन ने पंजाब को अलग देश बनाने के लिए करवाई वोटिंग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 12:38 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में खालिस्तानी समूह ने पंजाब को भारत से विभाजित कर एक अलग देश बनाने की साजिशें तेज कर दी हैं। लंदन में रविवार को खालिस्तानियों  ने जनमत संग्रह (रेफरेंडम) करवाया जो बुरी तरह से फ्लाप हो गया। इस दौरान ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए गए। मतदान में खालिस्तानी समूह को निराशा का सामना करना पड़ा क्योंकि जनमत संग्रह में कुल दो हजार वोट भी नहीं पड़े।

PunjabKesari

रेफरेंडम  का आयोजन अमेरिका स्थित स्थित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) की ओर से किया गया था, जो कि भारत में प्रतिबंधित संगठन है। जनमत संग्रह के आधार पर यह फैसला किया जाना था पंजाब को भारत से अलग कर खालिस्तान बनाया जाए या नहीं। ब्रिटेन पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक जनमत संग्रह के लिए 2000 से भी कम वोट पड़े।वोटिंग के दौरान शुरुआती घंटो में मात्र 100-150 लोग ही जमा हुए।  अधिकांश मतदाताओं को पाकिस्तान का समर्थन का हासिल थासूत्रों के अनुसार खालिस्तान आंदोलन से जुड़े विभिन्न संगठनों जैसे फेडरेशन ऑफ सिख संगठन (FSO) और विश्व सिख संसद (WSP) ने अपने कार्यकर्ताओं पर आने और मतदान करने के लिए दबाव भी डाला था।

PunjabKesari

आयोजकों ने यूके के विभिन्न हिस्सों से लोगों को लाने के लिए बसों के इंतजाम भी किए थे इसके बावजूद   वोटिंग पुरी तरह से फ्लाप साबित हुई ।  रिपोर्ट के अनुसार केवल 53 बसें ऐसी थी जो विभिन्न हिस्सों से लोगों को लेकर मतदान केंद्र तक पहुंची थी। मध्य लंदन में स्थित वेस्टमिंस्टर में यह मतदान था। उन्होंने कहा कि अपने निजी वाहनों से पहुंचने वालों की संख्या 50 से भी कम थी। 

PunjabKesari

लंदन में भारतीय राजनयिकों ने कहा कि इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि जनमत संग्रह के लिए आने वाले व्यक्ति सिख, पाकिस्तानी या अफगानी थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के कवरेज से यह भी पता चलता है कि एक ही समूह के लोगों को बार-बार मतदान करने के लिए लाया गया था। एसएफजे ने जनमत संग्रह में 18 साल से ऊपर के सभी सिखों को वोट देने के लिए बुलाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News