पुरजोर तरीके से उठ रही है जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 02:54 PM (IST)

जम्मू : जम्मू को कश्मीर से अलग राज्य बनाने की मांग एक बार फिर से उठ पड़ी है। इस बार इस मांग को लेकर पूर्व सैनिक आए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर जो हालात पैदा हो रहे हैं और जिस तरह से जवान शहीद हो रहे हैं, यह चिंता का विषय है और बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए जम्मू को अलग स्टेट बना दिया जाए। गुरेज सेक्टर में शहीद हुये भारतीय सेना के चार जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व सैनिकों ने एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया।


पूर्व सैनिकों की एक्स सर्विसज लीग ने कहा कि  कश्मीर के साथ रहना मुश्किल होता जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोबर्धन जम्वाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हालात खराब हो रहे हैं। जवान कश्मीर में सुरक्षा स्थिति को संभालने में बेहतरीन योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का मानना है कि अगर जम्मू को कश्मीर से अलग कर दिया जाता है तो यहां हिमाचल और पंजाब की तरह विकास होगा।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News