वरिष्ठ IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला होंगी सशस्त्र सीमा बल की नई DG, इन बॉर्डरों की रक्षा करता है SSB

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 04:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: वरिष्ठ IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश से इस बात की जानकारी मिली। महाराष्ट्र कैडर की 1988 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी शुक्ला वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की अतिरिक्त महानिदेशक हैं।

 

आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने SSB के महानिदेशक के रूप में शुक्ला की नियुक्ति को 30 जून, 2024 तक मंजूरी दे दी है जो उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है। SSB नेपाल और भूटान के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News