महाराष्ट्र: ऑनलाइन रीचार्ज को बनाया ठगी का नया हथियार, जालसाजों ने वरिष्ठ नागरिक से लूटे लाखों रुपए

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 05:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सिम कार्ड ब्लॉक ना हो, इसके लिए एक लिंक के जरिए 11 रुपए का मोबाइल रीचार्ज कराने का झांसा देकर एक ऑनलाइन ठग ने ठाणे जिले के रहने वाले एक वरिष्ठ नागरिक से 6.25 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि वरिष्ठ नागरिक पहले लिंक के जरिए अपना फोन रीचार्ज नहीं कर सके, जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन ठग को कॉल किया जिसने उन्हें दूसरा लिंक दिया। इस लिंक की मदद से ठग ने वरिष्ठ नागरिक का फोन ‘एक्सेस' (अपने नियंत्रण में) किया और उनके खाते से 6.25 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए।

ठाणे शहर पुलिस के जन संपर्क अधिकारी जयमाला वसावे ने बताया कि घटना इस साल 26 जुलाई की है, लेकिन इस संबंध में शिकायत शनिवार को कलवा थाने में दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News