जम्मू कश्मीर में पुलिसकर्मियों से वापस नहीं लिये गये हैं हथियार, गृह सचिव ने दिया जवाब

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 03:57 PM (IST)

 जम्मू : जम्मू कश्मीर के गृह सचिव शालीन काबरा ने कहा कि विशेष पुलिस अफिसरों (एसपीओ) से उनके हथियार वापस नहीं लिये गये हैं। उन्होंंने कहा कि यह सब झूठी खबरें हैं और इन पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि शहरवासी किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच कर लें। उन्होंने कहा कि एक झूठी अफवाह फैलाई जा रही है कि जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओज के हथियार सीज कर लिये गये हैं।

एक चैनल ने खबर चलाई थी कि धारा 370 हटाने के साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस के 250 एसपीओज के हथियार सीज कर लिये गये हैं। एसपीओ अर्थात विशेष पुलिस अधिकारी कंट्रेक्चयूल कर्मचारी हैं जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सहायता करते हैं। ऐसा कहा गया कि हथियार गायब होने की खबर मिलने के बाद सरकार ने एसपीओज से हथियार वापस ले लिये। इस खबर के लिए चैनल ने जेएनयू छात्रा शेहला रशीद का बयान चलाया था। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News