गुजरात में 2,500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, 3 बैंक अधिकारी समेत 20 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 11:44 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः गुजरात के राजकोट जिले में एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है, जिसमें तीन प्राइवेट बैंकों के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है। गुजरात पुल‍िस ने इस मामले में अब तक 20 से ज्‍यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक, यह घोटाला करीब 2,500 करोड़ रुपए का है।

पुलिस के अनुसार, इस रैकेट से जुड़े 85 बैंक खातों की पहचान की गई है और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर 535 शिकायतें दर्ज की गई हैं। गिरफ्तार बैंक अधिकारियों में यस बैंक के पर्सनल मैनेजर मौलिक कामाणी, एक्सिस बैंक के कल्पेश डांगरिया और एचडीएफसी बैंक के अनुराग बलधा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: बिंदी-तिलक विवाद में Lenskart को झटका, डूबे 4500 करोड़!

फर्जी कंपनियों के नाम पर खुलवाए बैंक खाते 

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए और उन्हें सक्रिय बनाए रखने के लिए संदिग्ध लेन-देन पर लगने वाले अलर्ट को नजरअंदाज किया। कुछ मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज जमा कर खातों को वैध दिखाया गया।

पुलिस का कहना है कि इन खातों के जरिए भारी रकम का लेन-देन किया गया और बाद में पैसा हवाला नेटवर्क के माध्यम से बाहर भेज दिया गया। आरोपियों ने फर्जी पहचान और दस्तावेजों का उपयोग कर खातों के सत्यापन और लोन प्रक्रिया को भी पूरा किया।

यह भी पढ़ें: PPF खाता समय से पहले बंद किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जान लें ये जरूरी नियम

इसके अलावा, एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी से जुड़े नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लेन-देन को वैध दिखाने की कोशिश की गई। फिलहाल तीनों बैंक अधिकारी पुलिस हिरासत में हैं, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News