लड़की से रेप करना चाहते थे नशे में धुत्त लड़के, किन्नरों ने उतारा सारा नशा!

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2016 - 06:22 PM (IST)

नई दिल्ली: पब्लिक प्लेसेस पर आए दिन लड़कियों से छेडख़ानी की खबरें पढऩे को मिलती है। कई बार नशे में धुत्त लड़के पब्लिक प्लेसेस पर लड़कियों को सिर्फ छेड़ते ही नहीं है, बल्कि उनके साथ गंदी हरकत करने की भी कोशिश करते हैं। इन मुद्दों पर सवाल उठाते हुए एक शॉर्ट फिल्म YouTube पर वायरल हो रही हैं, जो एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह शॉर्ट फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर और एक्टर वरुण पृथी ने हाल ही में अपने YouTube अकाउंट पर शेयर की थी। 

क्या है इस शॉर्ट फिल्म में
फिल्म में एक लड़की को रात में बस स्टॉप के पास दिखाया गया है। लड़की जब बस स्टॉप तक पहुंचती है तो नशे में धुत्त दो लड़के उसे टक्कर मार देते हैं। जब लड़की पलट के जवाब देती है तो वो उसके साथ बदतमीजी पर उतर आते हैं और उसे पकड़कर ले जाने की कोशिश करते हैं। तभी लड़की को बचाने दो किन्नर आते हैं। किन्नरो को देख एक लड़का तो वहां से भाग जाता है, लेकिन दूसरे लड़के को किन्नर पकड़ लेते है। वे लड़के के कपड़े उतरवाकर वो लोहे की चीज उसके अंदर डालने का खेल रचते है। जिससे डरा लड़का चीख मार देता है। फिर अचानक उसे अहसास होता है कि उसे कुछ नहीं हुआ, लेकिन उस एक पल के दर्द के अहसास ने ही उसे झिझोड़ दिया। लड़के का सारा नशा उतर जाता है।

क्या मैसेज देता है ये वीडियो
इस वीडियो के जरिए यहीं बताने की कोशिश की गई है, जो दर्द एक लडकी रेप के दौरान सहती है। लड़के उसकी कल्पना मात्र से ही कांप उठते है। अक्सर देखा जाता है कि छेड़छाड़ की शिकार लड़कियां डर के कारण आवाज नहीं उठाती हैं। ऐसे लड़कों की वजह से सभी लड़कों को लेकर मन में एक जैसी मानसिकता बैठ जाती है, जबकि सभी लड़के बुरे हो ये जरूरी नहीं। इसलिए अगर लड़कियां आवाज उठाए तो इस तरह की छेड़छाड़ को रोका जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News